18 Apr 2024, 19:51:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वित्त वर्ष 2020-21 के हलवा रस्म के साथ बजट की छपाई होगी शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:18AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक फरवरी को आम बजट पेश करने की तैयारियों के बीच कल नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में हलवा रस्म के साथ ही बजट की छपाई शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार इस रस्म में वित्त मंत्री के साथ ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
 
बजट की छपाई हलवा बनाने की रस्म से शुरू करने की परंपरा काफी पहले समय से चली आ रही है।  हलवे को शुभ माना जाता है और शुभ कार्य की शुरुआत मीठे से की जाती है। आमतौर पर हलवा बनाने की रस्म में बजट बनाने वाले अधिकारी ही शामिल होते हैं। हलवा बनने के बाद मंत्रालय के  कर्मचारी बजट बनाने में लग जाते हैं। बजट पेश होने के एक हफ्ते पहले से ही इन लोगों को 24 घंटे नॉर्थ ब्लॉक में ही रहना होता है। बजट छपाई का काम वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में होता है। इसलिए बेसमेंट की सुरक्षा बड़ी सख्त होती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »