24 Apr 2024, 15:27:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन में भी नागरिकता कानून का विरोध - हिंसक हुआ प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 11:40AM | Updated Date: Dec 16 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में काफी प्रदर्शन हो रहा है। असम, त्रिपुरा, नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ है। असम में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर तोडफ़ोड़ की तो पश्चिम बंगाल में बसों में आग लगाने की घटना सामने आई है। वहीं विदेश में भी अब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर असम के लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह धर्म को बांटने वाला और धार्मिक भेदभाव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हम अपने असम के परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। हम चाहते हैं कि हमारी आवाज सुनी जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »