20 Apr 2024, 08:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मालदीव की अवामी-मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद नरेंद्र मोदी से मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:24AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मालदीव की अवामी-मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने आज यहां प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। वह राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला के संयुक्त निमंत्रण पर भारत यात्रा पर हैं। मोदी ने नशीद का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों की संसदों के बीच द्विपक्षीय संपर्क कार्यक्रम दोनों देशों के प्रगाढ़ सम्बंधों की बुनियाद हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नशीद की यात्रा से दोनों देशों की मैत्री मजबूत होगी।
 
उल्लेखनीय है कि गत जून में मोदी ने माले यात्रा के दौरान वहां की आवामी-मजलिस को भी संबोधित किया था।  प्रधानमंत्री ने उसका उल्लेख करते हुए स्पीकर नशीद के मजबूत नेतृत्व में मालदीव में लोकतंत्र के लगातार मजबूत होने  की सराहना की। मोदी ने कहा कि भारत मालदीव को स्थिर, समृद्ध और शांतिपूर्ण बनाने के लिए वहां की सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष मालदीव में नई सरकार के गठन के बाद भारत और मालदीव के सम्बंधों को मजबूत बनाने में सहयोग तथा मालदीववासियों के कल्याण के लिए भारत के सहयोग पर नशीद ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »