29 Mar 2024, 05:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोम्पियो ने पूर्व उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवन दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 11:09AM | Updated Date: Dec 13 2019 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पूर्व उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवन को रुस के राजदूत बनाने की पुष्टि पर बधाई देते हुये कहा कि उनका अनुभव और राजनयिक कौशल दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करेगा। पोम्पियो ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, जॉन सुलिवन के रुस में अमेरिकी राजदूत की पुष्टि पर बधाई, उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि उनका अनुभव और राजनयिक कौशल दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और रूस के साथ रचनात्मक संबंध बनाने के लिए काम करेगा। सुलिवन जॉन हंट्समैन का स्थान लेंगे, जिन्होंने अक्टूबर में अपना कार्याकाल पूरा कर लिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सुलिवन की एक पेशेवर राजनयिक के रूप में प्रशंसा की थी और कहा था कि रुस को उसके साथ सहयोग कर खुशी होगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »