20 Apr 2024, 15:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड ज्वालामुखी विस्फोट: छह शव बरामद, मृतकों की संख्या 22

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 11:00AM | Updated Date: Dec 13 2019 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की सेना की टीम ने पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय द्वीप पर हाल ही में हुए ज्वालामुखी विस्फोट में मारे गये छह और लोगों के शव बरामद किये हैं। इसके साथ ही,इस प्राकृतिक हादसे में मारे गये लोगों की संख्या 22 हो गई है। सेना की टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए तलाश जारी रखा और लापता आठ लोगों में से छह के शव बरामद किये हैं।
 
आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मॉरिस प्याने ने कहा कि बरामद  किये गये सभी छह शव उनके देश के पर्यटकों के हो सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक सोमवार को हादसे के समय  द्वीप पर घूमने के लिए गये थे। न्यूजीलैंड के पुलिस आयुक्त माई बुश ने कहा, हमारा तलाश अभियान आपदा के दौरान द्वीप से लापता अंतिम व्यक्ति के बारे में कुछ भी पता लगने  तक जारी रहेगा।
 
न्यूजीलैंड के पुलिस उपायुक्त जॉन टिम्स ने कहा कि शव को हेलिकॉप्टर से थल सेना के एचएमएनजेडएस वेलिंग्टन पोत पर लाया गया है और ऑकलैंड भेजे जाने से पहले उन्हें मुख्य भू-भाग पर लाया जायेगा। दूसरे पुलिस उपायुक्त माइक क्लेमेंट ने बताया कि न्यूजीलैंड डिफेंस फोर्स ने आत्मसुरक्षा के उपकरणों से लैस शुक्रवार तड़के तलाशी अभियान चलाया। वैज्ञानिक उन्हें पल-पल की स्थिति से अवगत करा रहे थे। उन्होंने कहा कि मिशन शुरु करने से पहले ड्रोन के माध्यम से छह शव देखे गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »