ओडेसा। यूक्रेन में ओडेसा के एक कॉलेज में आग हादसे के मलबे से गुरुवार को दो और लोगों के शव मिलने से इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। पुलिस प्रेस सेवा ने यहां एक बयान में कहा कि गुरुवार को दो और शव मलबे से मिले हैं। ओडेसा इकोनॉमिक्स कॉलेज में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे की जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।