29 Mar 2024, 18:30:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अस्ताना वार्ता की अगली बैठक अभी तय नहीं : सीरियाई दूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 4:35PM | Updated Date: Dec 11 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नूर-सुलतान। संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के दूत ने बुधवार को कहा कि अस्ताना वार्ता के अगले दौर की बातचीत फिलहाल तय नहीं की गयी है। अस्ताना वार्ता सीरिया में जारी संकट का हल निकालने के मकसद से शुरू की गयी है। कजाखिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान (पहले अस्ताना) में रूस, तुर्किश और ईरान के प्रतिनिधिमंडल की 14वीं अस्ताना वार्ता चल रही है।
 
इस वार्ता में संरा में सीरिया के विशेष दूत गैर पेडर्सन जाफरी भी प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। जाफरी के अनुसार सीरिया को लेकर अगली त्रिपक्षीय बैठक को फिलहाल मंजूरी नहीं मिली है लेकिन इसे जल्द ही तय कर लिया जाएगा। अस्ताना 14 की बैठक में शामिल एक सूत्र ने बताया कि अगले दौर की बातचीत अगले वर्ष मार्च में आयोजित की जा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »