29 Mar 2024, 13:20:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हैदराबाद एनकाउंटर पर मेनका गांधी ने उठाए सवाल, बोलीं- कानून हाथ में लेना ठीक नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 1:17PM | Updated Date: Dec 6 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने भी हैदराबाद एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं मेनका गांधी ने कहा कि हैदराबाद में जो हुआ वह सही नहीं है। एनकाउंटर इसका हल नहीं है।
 
मेनका गांधी ने कहा कि वहां जो हुआ वह बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए। आप लोगों को ऐसे नहीं मार सकते हैं। आप कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं। मेनका गांधी ने कहा कि वे आरोपी थे और वैसे भी कोर्ट से उसे फांसी की सजा मिलती। 
 
उन्‍होंने कहा कि ऐसा होने लगे तो फिर फायदा क्‍या है कानून का, फायदा क्‍या है सिस्‍टम का। मेनका ने कहा, 'इस तरह तो अदलात और कानून का कोई फायदा ही नहीं, जिसको मन हो बंदूक उठाओ जिसको मारना हो मारो। कानूनी प्रक्रिया में गए बिना आप उसे मार रहे हो तो फिर कोर्ट, कानून और पुलिस का क्‍या औचित्‍य रह जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »