29 Mar 2024, 14:17:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिकी नेशनल गार्ड के तीन सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:52AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सेंट क्लाउड शहर में एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से अमेरिकी नेशनल गार्ड के तीन सैनिकों की मौत हो गयी। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मिनेसोटा नेशनल गार्ड ने ट्वीट कर बताया कि उसका गुरुवार दोपहर यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर के साथ संपर्क टूट गया था।
 
उस समय इस हेलिकॉप्टर ने सेंट क्लाउड में मेंटेनेंस परीक्षण के लिए उड़ान पर था। एक अन्य ट्वीट में मिनेसोटा नेशनल गार्ड ने हादसे में तीन सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। मिनेसोटा नेशनल गार्ड के सहायक जनरल जोन जेनसेन ने कहा, ‘‘मिनेसोटा नेशनल गार्ड के सभी सदस्य तीनों सैनिकों   की मौत से बहुत दुखी है। अधिकारियो ने कहा हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण की जांच की जा रही है।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »