28 Mar 2024, 15:04:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा सुरक्षा परिषद 18 दिसंबर को ईरान परमाणु समझौते पर करेगा चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 10:50AM | Updated Date: Dec 6 2019 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् 18 दिसंबर को ईरान परमाणु समझौते पर चर्चा करेगा। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वैसीली नेबेंजिया ने यह जानकारी दी। नेबेंजिया ने कहा, ‘‘सुरक्षा परिषद केवल ईरान परमाणु समझौते पर ही नहीं बल्कि रिजोल्यूशन 2231 के कार्यान्वय को लेकर भी चर्चा करेगा। सुरक्षा परिषद के कार्यक्रम के अनुसार यह चर्चा 18 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र का रिजोल्यूशन 2231 ईरान परमाणु समझौते से संबंधित है।  ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका पहले ही अलग हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »