29 Mar 2024, 15:27:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जल्द ही मुख्यमंत्री पद पर होगा फैसला : संजय राउत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 6:26PM | Updated Date: Nov 22 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। मीडिया के एक हिस्से में चल रही अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। यदि मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया जाता है तो क्या शिवसेना भाजपा से फिर हाथ मिलायेगी, इस प्रश्न के उत्तर में श्री राउत ने कहा, यह अब महाराष्ट्र की गरिमा और स्वाभिमान की लड़ाई है। अब, भले ही हमें (भगवान) इंद्र के सिहानसन की भी पेशकश की जाए तब भी हमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
 
अब वह समय समाप्त कर दिया गया है। राउत ने कहा कि सभी पार्टी विधायकों की इच्छा है कि श्री उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करना चाहिए, उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से किसी अन्य दावेदारों की इस पद की संभावनाओं को खारिज कर दिया। इस बीच, अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के शीर्ष नेता आज दोपहर बाद मुंबई पहुंचे जिनके शाम को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »