29 Mar 2024, 16:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्‍लेन के अंदर बच्‍चों के सामने हुई पोर्न फिल्म की शूटिंग, मचा हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:10PM | Updated Date: Nov 19 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के मिडलैंड एयर म्यूजियम में रखे विमान में पोर्न मूवी शूट करने का मामला सामने आया है। यहां पर कुछ एक्टर्स ने धोखे से एक प्लेन में पोर्न फिल्म की शूटिंग कर ली। और किसी भी स्टाफ को इसकी जानकारी तक नहीं थी। ब्रिटेन के मिडलैंड एयर म्यूजियम में रखे एक प्लेन में कुछ पोर्न एक्टर्स ने एक पोर्न फिल्म की शूटिंग कर ली।
 
हालांकि, उन लोगों ने प्लेन के किराय के तौर पर 9000 रुपये तो दिए थे। वही दूसरी तरफ, प्लेन पर जिस समय किराय पर लिया गया था। इस दौरान वह क्या करने वाली है इसकी जानकारी किसी भी स्टाफ को नहीं थी। म्यूजियम के स्टाफ ने बताया कि अगर उन्हें घटना की जानकारी होती तो वे उसी वक्त शूटिंग रुकवा देते।
 
जिस प्लेन में शूटिंग की गई उसे 1950 के दशक में चार्टर हॉलिडे के लिए इस्तेमाल किया गया था। स्टाफ का कहना है कि उन लोगों ने प्लेन के किराए के तौर पर तकरीबन 9000 रुपए दिए थे लेकिन, वे पोर्न मूवी बनाएंगे इसकी जानकारी नहीं दी थी। मिडलैंड एयर मू्जियम में पोर्न फिल्म की शूटिंग से लोगों में काफी रोष है। आम लोगों और बच्चों के बीच इसकी शूटिंग का मामला तूल पकड़ रहा है और गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जिस प्लेन में शूटिंग की गई है, वह कभी एयर फ्रांस का विमान था। इसे देखने और यहां घूमने के लिए अक्सर परिवार आपने बच्चों समेत आते रहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »