28 Mar 2024, 17:14:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजस्थान में दर्दनाक हादसा - बस-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, 20 गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:26PM | Updated Date: Nov 18 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में सोमवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई, 20 से ज्यादा घायल हैं। हादसा श्रीडूंगरगढ़ इलाके में हुआ। टक्कर के दौरान बस का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। दोनों वाहनों में आग लग गई। शवों को निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के लखासर गांव के पास नेशनल हाईवे 11 पर सोमवार सुबह बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर घायल है। जानकारी के अनुसार लोक परिवहन की बस शेरुणा थाना के जोधासर के झझेउ गांव के पास दोनों की भीषण भिड़ंत हो गई। 
 
हादसे में 7 पुरुष और 4 महिला शामिल हैं। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे के हिस्से के ​परखच्चे उड़ गए, इससे बस की सवारियां बस में फंस गई। हादसे में सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »