28 Mar 2024, 21:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पर राहुल गांधी का झूठ हुआ बेनकाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 6:17PM | Updated Date: Nov 14 2019 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने  गुरूवार को कहा कि केन्द्र सरकार को बदनाम करने के लिये साजिश रचने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ का आज पर्दाफाश हो गया। 
 
डा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने केन्द्र की सरकार को बदनाम करने के लिए न केवल षडयंत्र रचा बल्कि लगातार झूठ फैलाने काम किया पर उनके आरोप उच्चतम न्यायालय और जनता के बीच झूठे साबित हुए हैं। केन्द्र की प्रधानमंत्री मोदी सरकार बेदाग साबित हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी सरकार की कार्य प्रणाली पर उंगली उठाने वालों को मुंह की खानी पडी है। 
 
 उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस ने यह बेबुनियाद आरोप लगाकर देश की साख खराब करने का काम किया है। राफेल को लेकर आरोप लगाने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित  अन्य दलों को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए देश का मान सम्मान एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री की न खाउंगा न खाने दूंगा की नीति पर मुहर लग गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »