28 Mar 2024, 22:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इनेलोद नेता करतार सिंह भडाना भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 2:00PM | Updated Date: Oct 18 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के तीन दिन पहले जाने-माने गुर्जर नेता एवं पूर्व मंत्री करतार सिंह   भडाना शुक्रवार को यहां अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के नेता भडाना को सदस्यता की पर्ची सौंपी और उन्हें पट्टिका पहना कर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल किया। इस मौके पर भडाना ने कहा, ‘‘विकास अगर कम भी हो तो देश रह सकता है लेकिन अगर सम्मान नहीं रहा तो देश भी नहीं रह पाएगा।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश का विकास के लिए तो किया ही है, पर देश के सम्मान के लिए भी बहुत कुछ किया है।
 
इसी से प्रभावित होकर वह भाजपा में आए हैं। सिंह ने भडाना का स्वागत करते हुए दावा किया कि हरियाणा में भाजपा तीन चौथाई बहुमत से विजयी रहेगी। भडाना हरियाणा में पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं और वह ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में सहकारिता मंत्री रहे हैं। भडाना ने मध्य प्रदेश की मुरैना सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह   तोमर के खिलाफ पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था। भडाना हरियाणा के अलावा उत्तरप्रदेश से भी विधायक रह चुके हैं। वह कांग्रेस के पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना के बड़े भाई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »