28 Mar 2024, 17:09:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस - राकांपा को महाराष्ट्र की जनता सबक देगी : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:17AM | Updated Date: Oct 18 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस  और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इन  दोनों पार्टियों ने जनता को मूर्ख बनाया है और विधानसभा चुनावों में जनता  इन्हें सबक देगी। मोदी ने गुरुवार को सतारा लोकसभा सीट  के लिए होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार उदयन  राजे भोंसले ( छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज) और विधानसभा चुनाव  उम्मीदवार शिवेद्र राजे भोंसले के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते  हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में जनता ने कांग्रेस को हर जगह नकार  दिया और अब महाराष्ट्र में भी ऐसा ही होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा गत  लोकसभा चुनाव की तरह राज्य में विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना  सरकार के साथ है, क्योंकि पिछले पांच वर्षों में यहां काफी काम हुआ है।  सतारा की समूची जनता कांग्रेस और राकांपा नेताओं की ओर से फैलायी जा रही  अफवाहों तथा वीर सावरकर जैसे नेताओं को बदनाम किये जाने के प्रयासों को  लेकर काफी आक्रोशित है, लेकिन जनता इसका माकूल जवाब देगी। मोदी ने छत्रपति शिवाजी का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मराठा शासक की तरह सशस्त्र बलों को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री ने सतारा जिले के इतिहास को याद करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्र रक्षक  (राष्ट्र के रक्षक) की भूमि में, राष्ट्रहित के खिलाफ बोलने वालों के लिए  कोई जगह नहीं है।
 
आपकी नाराजगी और आक्रोश के कारण विपक्ष अपना आपा खो रहा  है।’’  उन्होंने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र पहले राकांपा का गढ़ माना जाना  जाता था, लेकिन आज उनकी (विपक्ष) गलत नीतियों के कारण उनका अपना कोई  उम्मीदवार नहीं है। राकांपा प्रमुख शरद पवार पर कटाक्ष करते हुए श्री मोदी ने कहा कि  उन्होंने (श्री पवार) सतारा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि वे जानते  थे कि हवा का रूख किस तरफ था। उन्होंने दावा किया कि उदयन राजे और शिवेंद्र  राजे दोनों ही बहुमत से चुनाव जीतेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »