28 Mar 2024, 22:41:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 43 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 3:59PM | Updated Date: Oct 16 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में लागमान प्रांत के अलीशिंग जिले में बुधवार को एक कार बम विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों और एक आम नागरिक की मौत हो गयी तथा 43 लोग घायल हो गए। जिला प्रमुख सैयद शरीफ पडाशा ने बताया कि आतंकवादियों ने अलीशिंग में प्रशासनिक कार्यालय और उसके पास स्थित थाने के निकट विस्फोटकों से लदी एक कार खड़ी कर दी थी जिसमें विस्फोट के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और 43 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को प्रांतीय राजधानी मेहतरलम के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »