29 Mar 2024, 03:50:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर तथा केरनी सेक्टर में की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 1:29AM | Updated Date: Sep 20 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर तथा केरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के रात लगभग आठ बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन कर शाहपुर तथा केरनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अभी तक किसी के घायल होने या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे की गोलीबारी थी। उन्होंने विशेष तौर पर सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »