17 Apr 2024, 05:24:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिना नंबर प्लेट के चलाई नई एक्‍टिवा - कटा 1 लाख का चालान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 3:42PM | Updated Date: Sep 17 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने के बाद से कई जगहों पर अजीबोगरीब चालान काटे जा रहे हैं। ऐसी ही एक मामला ओडिशा में भुवनेश्‍वर के पास हुआ है। यहां कटक ट्रांसपोर्ट ऑफिस ने नई एक्‍टिवा को बिना रजिस्‍ट्रेशन चलाने पर चालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एक्‍टिवा के खिलाफ चालान की ये कार्रवाई कटक के बारंग में वाहन चैकिंग के दौरान हुई।
 
ये घटना 12 सितंबर की है। बारंग में वाहनों की पुलिस चैकिंग हो रही थी। तभी उन्‍होंने एक नई एक्‍टिवा को रोका। इसे अरुण पांडा नाम के शख्स चला रहे थे। गाड़ी नई थी, इसलिए इस पर नंबर प्‍लेट नहीं थी। इस कारण इस पर 1 लाख रुपए की पेनाल्‍टी लगाई गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »