29 Mar 2024, 14:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ ने सेना के खोजी कुत्ते ‘डच’ की मौत पर दुख व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 4:05PM | Updated Date: Sep 15 2019 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की पूर्वी कमान में लंबे समय तक सेवा देने वाले खोजी कुत्ते ‘डच’ की मौत पर दुख प्रकट किया है। आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अनेक अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ‘डच’ ने गत बुधवार को अंतिम सांस ली। सेना ने अपने इस ‘हीरो’ को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्विट किया, ‘‘ रक्षा मंत्री ने लंबे समय तक सेना और देश की सेवा करने वाले ‘डच’ की मौत पर दुख व्यक्त किया है। ‘डच’ को उसकी साहसिक और महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए कई बार सम्मानित किया गया था और उसने विभिन्न अभियानों में आईईडी तथा विस्फोटकों का पता लगाने में अच्छा काम किया था। ’’सेना की पूर्वी कमान ने भी ‘डच’ की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उसने लंबे समय सेना और राष्ट्र की सेवा की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »