28 Mar 2024, 19:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में भारी बारिश के कारण बंद हुआ माउंट हुआशान पर्यटन स्थल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:33PM | Updated Date: Sep 15 2019 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शियान। चीन में भारी बारिश के कारण उत्तर पश्चिमी प्रांत शांशी में मनोहारी पर्यटन स्थल माउंट हुआशान को रविवार दोपहर आंशिक तौर पर बंद कर दिया गया। माउंट हुआशान की प्रबंधन समिति ने बताया कि मुख्य चोट और शियानयु स्पॉट (फेयरी वैली) को बंद कर दिया गया है। इस क्षेत्र में शनिवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। रविवार सुबह नौ बजे तक यहां 60 मिमी बारिश दर्ज की गयी। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि बारिश गुरुवार तक जारी रहेगी तथा इसके कारण भूसखलन और कीचड़ धंसने की घटनाएं होने की भी आशंका है। मौसम में सुधार होने के बाद ही माउंट हुआशान को दोबारा खोला जायेगा। यह चीन के पांच सबसे मनोहारी पर्वतों में से एक है और अपनी तीखी एवं खतरनाक चोटियों के लिए विख्यात है।      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »