20 Apr 2024, 00:22:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद , बिरला और मंत्रियों ने जेटली को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 7:23PM | Updated Date: Aug 24 2019 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत विभिन्न दलों के राजनेताओं और गणमान्य लोगों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। जेटली का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनार्थ उनके दक्षिणी दिल्ली में कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर रखा गया है। उनका निधन आज दोपहर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुआ। उन्हें नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही एम्स एवं उनके आवास पर उनके समर्थक एवं प्रशंसक बड़ी संख्या में एकत्र हो गये। उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। कोविंद  ने उनके आवास पर जाकर जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संगीता जेटली, पुत्र रोहन एवं पुत्री सोनाली को सांत्वना दी। बिरला ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
 
सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से और फिर स्वयं की ओर से जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किये। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी भी अपनी पुत्री प्रतिभा आडवाणी के साथ जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्द्धन, डॉ. जितेन्द्र सिंह, एस. जयशंकर, अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद जया बच्चन एवं अमर सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत अनेक नेताओं ने जेटली को श्रद्धांजलि दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »