29 Mar 2024, 03:08:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिनंदन को वीर चक्र और प्रकाश जाधव को कीर्ति चक्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 7:01PM | Updated Date: Aug 14 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को अपने मिग-21 विमान से मार गिराने वाले वायु सेना के विंग कमांडर वर्तमान अभिनंदन को युद्धकाल के तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार वीर चक्र से और सेना की इंजीनियर कोर के रणबांकुरे प्रकाश जाधव को शांतिकाल के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जायेगा। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निकट बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर बमबारी करने वाले वायु सेना के पायलटों को भी वायु सेना पदक से नवाजा जायेगा।

इसके अलावा पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के साथ हवा में संघर्ष के दौरान फाइटर कंट्रोलर की भूमिका निभाने वाली वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को भी युद्ध सेवा पदक से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट हर्षपाल सिंह को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जायेगा। तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असाधारण वीरता के लिए आज 132 सैन्यकर्मियों को वीरता पुरस्कारों से अलंकृत किये जाने की घोषणा की। इन पुरस्कारों में दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र, 14 शौर्य चक्र, 8 सेना पदक बार (वीरता), 90 सेना पदक (वीरता), पांच नौसेना पदक (वीरता) ,सात वायु सेना पदक (वीरता) और पांच युद्ध सेवा पदक शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »