29 Mar 2024, 07:39:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बासुकीनाथ धाम में 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:41AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला महोत्सव के पांचवें दिन आज झारखंड में दुमका जिला स्थित फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की। बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति ने यहां बताया कि श्रावणी मेला महोत्सव के पांचवें दिन देश -विदेश से पहुंचे 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ अभी तक लगभग दो लाख से अधिक कांवर यात्री फौजदारी बाबा बासुकीनाथ के दरबार में बोल बम के जयकारों के साथ हाजरी लगा चुके हैं।
 
पिछले पांच दिनों के दौरान बासुकीनाथ धाम में शीघ्रदर्शनम की सुविधा के तहत पांच हजार से अधिक श्रद्धालु श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस अवधि में बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं से विभिन्न स्रोतों से चढ़ावे के रूप में लगभग 18.65 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कल सावन महीने की प्रथम सोमवारी है। इस दिन फौजदारी बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ने की सम्भावना को देखते हुए दुमका जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गयी है। यात्रियों के सुगमता पूर्वक पूजा अर्चना के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »