26 Apr 2024, 01:44:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हरिद्वार के विनोद हाण्डा को थाईलैण्ड़ में वल्ड आईकोन एवार्ड से सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:32AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरिद्वार। यदि व्यक्ति में जज्बा हो और मेहनत तथा ईमानदारी से जीवन ज्ञापन करने की ललक हो तो व्यक्ति दुनियां के किसी भी कोने में कामयाबी के शिखर तक पहुंच जाता है ऐसे ही शख्श है हरिद्वार निवासी विनोद हाण्डा जिन्होंने थाईलैण्ड में होटल और रेस्टोरेन्ट व्यवसाय का जाल बिछाकर वहां के प्रतिष्ठित वर्ल्ड आईकोन एवार्ड से सम्मानित किया गया है। अन्तराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही संस्था एम- 4 - यू संस्था ने श्री हाण्डा को दुबई में यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरूस्कार काफी प्रतिष्ठित पुरूस्कार है। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब व्यक्तियों को दिया जाता है। इस मौके पर कई अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उघोग व्यापार करने वालो लोगो का चयन किया गया था।

जिसमें भारत से हरिद्वार के रहने वाले विनोद हाण्डा को भी चुना गया। हाण्डा को यह पुरूस्कार अपने क्षेत्र में सफलता के साथ होस्पीटेलिटी एंव सर्विस के आधार पर दिया गया है। विनोद हाण्डा बताया कि उन्होंने थाईलैण्ड़ में 30 वर्ष पहले छोटे से कारोबार से शुरूआत की थी और आज फूकेट में उन्होंने होटल तथा रेस्टोरेन्ट व्यवसाय का काफी विस्तार कर लिया है। उनकी सफलता के पीछे भारतीय सस्कृति एंव मूल्यों की धरोहर छिपी है। भारत के सस्कारों एवं भारतीय संस्कृति तथा मूल्यों को बरकरार रखते हुए सिंगापूर, थाईलैण्ड़, दुबई जैसे देशों के विकास के माडल को अपनाए तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटको को उत्तराखण्ड की और आकर्षित किया जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »