20 Apr 2024, 19:18:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया, राहुल, मनमोहन ने दी शीला को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:26AM | Updated Date: Jul 21 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं पार्टी की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी ने दीक्षित के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दीक्षित के आवास पर गये और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

गांधी ने अपने शोक संदेश में दीक्षित को कांग्रेस की बेटी बताया और कहा ‘‘कांग्रेस पार्टी की प्रिय पुत्री तथा जिनके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध थे, उन शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत व्यथित हूं। दुख की इस घडी में तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित के परिजनों तथा दिल्ली के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि दीक्षित के अचानक निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। उनके निधन से कांग्रेस ने जनता को समर्पित एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार 15 वर्ष के उनके कार्यकाल में किये गये विकास कार्यो को दिल्ली की जनता कभी नहीं भूल सकेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »