19 Apr 2024, 12:30:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रेप करने वाले दरिंदों की अब खैर नहीं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 2:37PM | Updated Date: Jun 13 2019 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलबामा। बच्चों से रेप जैसे जघन्य कुकर्म करने वालों की अब शामत आने वाली है। इन्हें अब नपुंसक बनाने का इंजेक्शन दिया जाएगा। ताकि ये किसी मासूम की जिंदगी को तबाह न कर सकें। रेपिस्ट को नपुंसक बनाने का कानून अमेरिका के अलबामा सहित विभिन्न राज्यों में बनाया गया है। खासकर 13 साल से कम उम्र के बच्चों का रेप करने वाले अपराधियों को पेरोल पर रिहा करने से पहले अनिवार्य रूप से इंजेक्शन दिया जाएगा। इस इंजेक्शन के असर से अपराधी की यौन इच्छा कुछ दिनों तक के लिए समाप्त हो जाएगी। वह जब तक सामान्य होगा, तब तक उसकी पेरोल अवधि खत्म हो जाएगी और उसे फिर से जेल जाना होगा।
 
अमेरिकी कानून के मुताबिक अगर कोई यौन अपराधी इंजेक्शन लेने से इनकार करता है। तो उसे पेरोल पर रिहा नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पेरोल की तारीख से करीब एक महीने पहले से ही अपराधी को इंजेक्शन का डोज लगाना शुरू कर दिया जाएगा।
 
अमेरिका के अलबामा, लुसिआना, फ्लोरिडा सहित करीब सात ऐसे राज्य हैं जहां इस कानून को अपनाया गया है। चिकित्सा जगत भी इसके कारगर इस्तेमाल की हिमायत करता है। इसके असर से व्यक्ति की जान नहीं जाएगी। साथ ही वो आजन्म नपुंसकता का शिकार भी नहीं होगा।
अमेरिकी कानून के मुताबिक इंजेक्शन का खर्च पूरी तरह अपराधी को ही उठाना होगा। हालांकि इंजेक्शन उसकी मर्जी से ही दिया जाएगा।
 
डॉक्टरों की मानें तो इस इंजेक्शन के असर से टेस्टोस्टिरोन के प्रॉडक्शन पर असर होता है। जिसके चलते शख्स की यौन इच्छा प्रभावित होती है। अमेरिका के इस प्रभावी कानून को विभिन्न देश अपनाना चाहते हैं। यहां तक कि भारत में भी इसकी हिमायत बढ़ने लगी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »