28 Mar 2024, 19:52:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब, यूएई में हाउती विद्रोहियों के हमले की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 11:47AM | Updated Date: May 20 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सना। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 300 महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं पर हाउती विद्रोहियों ने हमला करने की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्टों ने यह जानकारी दी है। एसएबीए संवाद समिति को एक हाउती विद्रोही ने दी जानकारी में कहा, ' हाउतियों का लक्ष्य सऊदी अरब, यूएई में सैन्य मुख्यालय, शिविर और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान और यमन में उनके सैन्य ठिकाने हैं।
 
गौरतलब है कि सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर मंगलवार को ड्रोन ने हमला किया गया था। बाद में हाउती विद्रोहियों ने उन हमलों की जिम्मेदारी ली और कहा 2015 में यमन में सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद से उसका सबसे यह बड़ा सैन्य अभियान था। हमलों से अरामको के क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन के एक पंप में आग लगी और उसे मामूली नुकसान पहुंचा। यूएई बंदरगाह फुजैरा में तोड़फोड़ के प्रयास के कई दिनों बाद यह घटना हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »