28 Mar 2024, 22:53:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:32AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को पांच और उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 413 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने हुड्डा को सोनीपत से प्रत्याशी बनाया है जबकि फरीदाबाद से श्री अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया गया है। निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र, भव्या विश्नोई को हिसार तथा कुलदीप शर्मा को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने राज्य की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोक दल को हराकर सात सीटें जीती थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »