उन्नाव। उन्नाव से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने साधवी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति का सम्मान किया है। इसलिए भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने साधवी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिया है। साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हिंदू को भगवा आतंकवाद कह रही थी। उस कांग्रेस को सबक सिखाने की बहुत सुंदर अवसर बीजेपी ने भोपाल के लोगों को दिया है।