20 Apr 2024, 19:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आप-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीद कायम, राहुल ने बुलाई अहम बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 11:18AM | Updated Date: Mar 25 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। किसी दौर में एक दूसरे के शत्रु रह चुकी पार्टियां भी एक दूसरे को गले लगाने को तैयार है। इस सियासी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट एक बार फिर से तेज हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अहम बैठक बुलाई है, जिसमें आप से गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला किया जा सकता है। बैठक में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के नेताओं की राय जानेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है और चुनाव अभियान भी शुरू कर दिया है। 

जनता को कांग्रेस का साथ कभी न देने का वादा करके दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल मोदी को हराने के लिए अब कांग्रेस का हाथ पकड़ना चाहते है। केजरीवाल कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वह गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। दोनों ही दलों के कुछ वरिष्ठ नेता पर्दे के पीछे अभी भी बातचीत में जुटे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »