29 Mar 2024, 06:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

घना में दो बसों की टक्कर में 70 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 7:00PM | Updated Date: Mar 22 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। अफ्रीकी देश घना में शुक्रवार को  दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 70 लोग मारे गये। स्थानीय मीडिया के अनुसार सड़क हादसा उत्तरी किंटाम्पो जिले में हुआ। एक बस सुबह कुमासी शहर की ओर जा रही थी कि कंन्टापो टैमले राजमार्ग पर बोलगांटगा से आरही दूसरी बस से उसकी आमने - सामने की भीषण टक्कर हो गई।
 
इस दुर्घटना में कुमासी की ओर जा रही बस में आग लग गई और उसमें सवार सभी लोग मारे गये जबकि दूसरी बस खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 70 लोग मारे गये हैं। मामले की जाचं की जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों में से एक बस चालक को नींद आ गई होगी जिससे वह गलत लेन में चला गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »