29 Mar 2024, 16:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में शामिल किशोर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 1:50PM | Updated Date: Mar 20 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरो। ब्राजील में 13 मार्च को साओ पाउलो में सुजानो के स्कूल पर हुए हमले की साजिश रचने में मदद करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 17 वर्षीय किशोर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और नाबालिग होने के कारण उसे न्यायायिक हिरासत केंद्र में हस्तांतरित कर दिया गया। किशोर ने गुरुवार को अदालत में स्वेच्छा से बयान दिया था लेकिन हमले में शामिल होने से इंकार करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया था।
 
पुलिस को बाद में अपनी जांच में पता चला कि किशोर का हमलावरों के साथ संबंध था। पुलिस को उसके मोबाइल फोन में दो हमलावरों के साथ बातचीत के संदेश मिले थे। पुलिस द्वारा पेश किये सबूतों में उसके शिक्षक का बयान भी है जिसमें उसने बताया कि इसी महीने किशोर ने कक्षा में अभ्यास के दौरान लिखा था कि एक स्कूल में गोलीबारी करना उसका सबसे बड़ा सपना है।
 
यह हमला उस समय हुआ जब 17 और 25 वर्ष के दो युवकों ने सुजानो के एक पब्लिक स्कूल में घुस कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। दोनों हमलावरों को बाद में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस स्कूल में हुई गोलीबारी की जांच कर रही है। इस घटना में घायल तीन छात्र अस्पताल में भर्ती है जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »