29 Mar 2024, 06:34:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानी सुरक्षा बलों ने 45 तालिबानी आतंकियों को किया ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 5:51PM | Updated Date: Mar 18 2019 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने जोरदार कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में 45 तालिबानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया। खम्मा संवाद समिति ने बताया कि गजन, खोस्त और नांगरहार प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियानों में 14 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं।
 
इसके अलावा दक्षिणी हेलमांद प्रांत के नाद-ए-अली जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 14 तालिबानी आतंकवादी मारे गये। एक अन्य घटना में दूसरे जिले में कम से कम 16 तालिबानी आतंकवादियों की मौत  हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस दौरान अफगानी सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया। सुरक्षा बलों ने शक्तिशाली विस्फोटक बनाने के काम में आने वाले सैंकड़ों किलोग्राम रसायन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
 
तालिबानी  आतंकवादियों की गतिविधियों को समाप्त करने के  लिए अफगानी सुरक्षा बलों ने नियमित सुरक्षा कार्रवाई के अलावा हवाई हमले भी किये। हाल ही में तालिबान ने नागारिकों को लक्ष्य बनाकर  अनेक स्थानों पर हमले किये और काबुल में सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की प्रकिया में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »