29 Mar 2024, 15:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए पेरिस भेजा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 6:45PM | Updated Date: Mar 14 2019 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा से पिछले हफ्ते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने वाले बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) को जांच के लिए पेरिस भेज दिया गया है। इथोपियाई एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि इथोपियाई अधिकारियों ने बुधवार को फ्रांसीसी विमानन सुरक्षा एजेंसी ब्यूरो ऑफ इन्क्वॉयरी एंड एनेलिसिस फॉर सिविल एविएशन सेफ्टी (बीईए) से विमान के ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) की जांच में सहायता के लिए कहा था।
 
इससे पहले जर्मन फेडरल ब्यूरो आॅफ एयरक्राफ्ट  एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन (बीएफयू) ने कहा था वह विमान के फ्लाइट डेटा  रिकॉर्डर की जांच में शामिल नहीं होगा क्योंकि उसके पास इसके लिए कोई सॉफ्टवेयर  नहीं है। कंपनी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एआईबी) के नेतृत्व में एक इथोपियाई प्रतिनिधिमंडल एफडीआर और सीवीआर की जांच के लिए इसे लेकर पेरिस के लिए रवाना हो गया है।
 
रविवार को नैराबी जा रहा इथोपियाई एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे इसमें सवार 30 से अधिक देशों के सभी 157 लोगों की मौत हो गयी  थी। दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है हालांकि एयरलाइन का कहना है कि विमान में कोई खराबी नहीं थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »