29 Mar 2024, 16:46:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार का फैसला - पुलवामा हमले के बाद विमान से ही श्रीनगर जाएंगे जवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 3:48PM | Updated Date: Feb 21 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार ने जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा एलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, अब अर्ध सैनिक बलों के जवान दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू के बीच किसी भी यात्रा के लिए हवाई सफर कर सकेंगे। सरकार का यह आदेश केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों के सभी जवानों पर लागू होगा।
 
इस आदेश से अर्ध सैनिक बलों के 7,80,000 जवानों को लाभ होगा। इनमें कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई से लेकर अन्य वे सभी कर्मी शामिल हैं, जिन्हें अब तक हवाई यात्रा करने का अधिकार नहीं था। इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश गृह मंत्रालय की ओर से दिया गया है। आदेश के मुताबिक जवान ड्यूटी के दौरान यात्रा करने के अलावा छुट्टी पर श्रीनगर से वापस जाने या फिर आने के लिए भी हवाई यात्रा कर सकेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »