19 Apr 2024, 11:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने भारत से तनाव खत्म कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 5:00PM | Updated Date: Feb 19 2019 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ तनाव खत्म कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र से तत्काल कदम उठाने की अपील  की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दोनों देशों के बीच तनाव की खत्म कराने की सहायता की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र  महासचिव एंटोनियो गुटेरस को सोमवार को पत्र लिखा है।
 
कुरैशी ने अपने पत्र में यह भी संकेत दिया है कि भारत सिंधू जल समझौते को तोड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते पुलवामा में आतंकवादी हमले में 44 भारतीय  जवानों की मौत के बाद दोनों देशों के बीच काफी तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान  में सक्रिय आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »