28 Mar 2024, 22:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम: नरेंद्र मोदी ने पं. दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 3:04PM | Updated Date: Feb 11 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और यह रेखांकित करते हुए पार्टी फंड में एक हजार रुपए दान किए कि दिवंगत नेता ने सार्वजनिक जीवन में ‘ईमानदारी’ को हमेशा आगे रखा था। मोदी ने ट्वीट कर कहा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। ‘एकात्म मानववाद पर उनके विचार लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं। वह एक असाधारण संचालक और परिश्रमी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कई देशभक्तों को तैयार किया। मोदी ने आगे लिखा, उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित था।

उल्लेखनीय है कि पं. दीन दयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 में और मृत्यु 11 फरवरी 1968 में हुई थी। मोदी ने इस मौके पर पार्टी फंड में एक हजार रुपए दान किया और कहा, दीन दयाल उपाध्याय जी ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को सबसे आगे रखा। आज उनकी पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पारदर्शिता तथा राजनीति में कालेधन के उपयोग को समाप्त करने के लिए समर्पण दिवस अभियान की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री ने सभी से पार्टी को दान देने की अपील करते हुए कहा, नमो एप्प इसके लिए आसान जरिया है। मैंने भी इसी के जरिये योगदान किया है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »