29 Mar 2024, 00:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश-प्रदेश में कितने भी गठबंधन बने, लेकिन जीतेगी मोदी सरकार ही : मनोज सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:04PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दावा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश और देश में चाहे जैसा भी गठबंधन बन जाए लेकिन 2014 से भी अधिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्च में नरेंद्र मोदी की फिर से मजबूत सरकार बनेगी।
 
सिन्हा ने शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा देश की खुशहाली के लिए पारदर्शी तरीके से सतत बुनियादी विकास के बल पर ‘गांव और गरीब के बीच’ दिखने वाली केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के ‘वियज रथ’ को उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) या अन्य राज्यों में कोई दूसरा गठबंधन नहीं रोक पाएगा और पहले से भी अधिक बहुमत के साथ मोदी के नेतृत्व में ही मजबूत सरकार बनेगी।    
 
उन्होंने अपनी सरकार की करीब पौने पांच साल की उपल्बधियां गिनाते हुए हर मोर्चे पर अपना वादा निभाने का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब तक जितने कार्य हुए हैं, उतने आजादी के बाद नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत विश्व में छठे स्थान पर हैं और आने वाले समय पांचवे स्थान पर पहुंचने की संभावना है।
 
सिन्हा ने कहा कि आर्थिक ‘नेक्स जेनरेश्न इफ्रस्ट्रक्चर’ देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के गरीबों की सामाजिक,आर्थिक एवं स्वास्थ्य समेत हर वर्ग की तरक्की के लिए किये गए ठोस उपाए किए गए हैं। किसी अन्य आक्षित श्रेणी को नुकसान किये बगैर सामान्य श्रेणी के गरीबों के लिए सरकारी नौकरियों एवं सिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इन ऐतिहासिक कार्यों के कारण देश की जनता श्री मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »