16 Apr 2024, 17:20:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आपसी लड़ाई में आठ तालिबान आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 2:28PM | Updated Date: Jan 18 2019 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरात। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के शिंदाबाद जिले में दो तालिबान कमांडरों की आपसी लड़ाई में आठ आतंकवादियों की मौत हो गई है। अफगानिस्तान की सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के बयान के अनुसार गुरुवार अपराह्न तालिबान के कमांडर मुल्ला नाजिबुल्लाह और मुल्ला नंगियालई के बीच शुरू हुई गोलीबारी कई घंटों तक चलती रही। इस गोलीबारी में आठ आतंकवादी मारे गये और कई अन्य घायल हो गये। तालिबान की ओर से इस संबंध में  फिलहाल  कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान धड़े के आतंकवादी नेतृत्व को लेकर आपस में लड़ते रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »