18 Apr 2024, 23:00:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहा कांग्रेस : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 12:08PM | Updated Date: Jan 12 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा ने देश की आबादी में 65 से 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले किसानों से विपक्षी दलों के ‘अनाप-शनाप आरोपों पर ध्यान न देते हुए इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को वोट देने की अपील की है।
 
 गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां रामलीला मैदान में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को कृषि संबंधी संकल्प प्रस्तुत करते हुये कहा - गांवो की अनदेखी कर विकास गाथा नहीं लिखी जा सकती। नये भारत के निर्माण में भी किसानों की निर्णाय भूमिका होगी। यह तभी सच हो सकता है जब मोदी जी की किसान हितैषी सरकार बनी रहे। 
 
उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘अनाप-शनाप’ आरोप लगा रहा है। वह सोचता है कि दुष्प्रचार से मोदी की छवि को धूमिल कर देंगे। काम थोड़ा कम-ज्यादा हो सकता है, लेकिन मोदी जी की नीति और नीयत पर सवाल उठाना संभव नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »