29 Mar 2024, 00:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब युद्ध की तरह लड़ना है 2019 का चुनाव : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 11:42AM | Updated Date: Dec 17 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी की नीति के बारे में बोलते हुए कहा कि बीजेपी में जो मांगता है उसको कभी नहीं मिलता, जो नहीं मांगता उसके घर पर बैठे मिलता है और सौ साल तक यह पार्टी ऐसे ही चलती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। अब इसे युद्ध की तरह लड़ना है। 2019 का चुनाव पानीपत की लड़ाई जैसा है। आज हमारे सारे विरोधी एकत्रित हो गए है पर मैं विरोधियों से डरता नहीं हूं। कुछ युद्ध ऐसे होते हैं जो युग परिवर्तनकारी होते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »