28 Mar 2024, 21:05:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जीत-हार के बाद पहली बार मिले मोदी-राहुल- दुआ-सलाम तक नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 1:10PM | Updated Date: Dec 14 2018 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र में भाजपा सरकार की अगुवाई करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही रैलियों से एक दूसरे पर हमला करते रहे हों, लेकिन पास होकर भी दोनों एक दूसरे को दुआ सलाम भी नहीं करते। यह नजारा गुरुवार को संसद में एक कार्यक्रम में देखने को मिला।
 
जहां पीएम मोदी और राहुल गांधी कुछ ही दूरी पर खड़े थे, मगर दोनों ने एक दूसरे से बात तक नहीं की। संसद पर 2001 में हुए हमलों में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद थे। दोनों ही नेताओं के बीच की दूरी बहुत कम थी, लेकिन फिर भी दोनों के बीच बात तो दूर की बात दुआ सलाम तक नहीं हुई। 
 
मनमोहन से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी को अपने समकक्ष रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलते देखा गया। वहीं, मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने राहुल गांधी से हाथ मिलाया। राहुल से केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और रामदास अठावले को मिलते देखा गया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य सभा के सभापति वेंकैया नायडू, लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी मौजूद थीं। संसद परिसर पर 13 दिसंबर, 2001 को पांच आतंकियों ने हमला कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »