29 Mar 2024, 20:55:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OMG! हार के बाद जमकर नाचे मोदी, वहीं कांग्रेस दफ्तर में लहराया गया भगवा झंडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 4:25PM | Updated Date: Dec 11 2018 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस के दफ्तर में जश्न का माहौल है। वहीं रूझानों के बीच मध्यप्रदेश और यूपी से एक अलग तस्वीर सामने आई है। लखनऊ में जहां मोदी के हमशक्ल कांग्रेस की जीत के दौरान डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस दफ्तर में भगवा झंडा लहरता दिखा। प्रशांत नाम के एक यूजर्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। लखनऊ में जहां पीएम मोदी के हमशक्ल का एक शख्स कांग्रेस की जीत पर नाचता दिख रहा है। 
 
वहीं इंदौर स्थित कांग्रेस दफ्तर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। दरअसल, कांग्रेस दफ्तर में भगवा झंडा नजर आया, इसके साथ ही कांग्रेस समर्थकों के हाथ में गदा भी देखने को मिला। पार्टी की जीत के दौरान कार्यकर्ता लगातार जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे। नारा लगाते हुए कार्यकर्ता कह रहे थे। ‘बीजेपी का हो गया काम.. जय श्री राम, जय श्री राम’।
 
वीडियो - New INDIA
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »