19 Apr 2024, 04:32:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना को मिले 347 अधिकारी, आसमान से हुआ स्‍वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 11:49AM | Updated Date: Dec 9 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए भारतीय मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के 427 कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में शामिल हो गए। पासिंग आउट परेड के दौरान उनपर आसमान से फूलों की बारिश भी हुई। इसी के साथ देहरादून आईएमए से भारतीय सेना को 347 युवा अधिकारी मिले हैं। इसके अलावा 10 मित्र देशों के 80 कैडेट्स भी आईएमए से अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बन गए हैं।
 
इस दौरान भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली। उन्होंने बहादुर कैडेट्स को सम्मानित किया। सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ तो सभी कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »