29 Mar 2024, 03:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीरव और मेहुल को गिरफ्तार करने के सबूत थे : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 10:19AM | Updated Date: Dec 4 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली पर यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग कि की सरकार ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करने के सबूत दिए थे लेकिन ऐसा नहीं किया क्योंकि जेटली की बेटी को चोकसी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था।
 
राहुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, ''उन्हें भागने की अनुमति देने से 8 महीने पहले, आईटी विभाग ने छोटा मोदी और चोकसी के बारे में व्यापक धोखाधड़ी को लेकर 10,000 पृष्ठ की एक रिपोर्ट लिखी थी।' सरकार को गिरफ्तार करने के सबूत थे लेकिन ऐसा इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वित्त मंत्री जेटली की बेटी को चोकसी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। वित्त मंत्री को निश्चय ही तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »