20 Apr 2024, 08:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लव-यशिका के रिसेप्शन में पहुंचे राहुल गांधी, खिंचवाई फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 6:24PM | Updated Date: Dec 2 2018 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद्मभूषण से सम्मानित महाबली सतपाल के पुत्र लव सहरावत और पुत्रवधु यशिका को आशीर्वाद देने उनके रिसेप्शन में पहुंचे। राहुल गांधी अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर शनिवार रात लव और यशिका के रिसेप्शन में पहुंचे और दोनों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए उन्हें सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। राहुल के साथ महाबली सतपाल भी मौजूद थे।
 
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, ओलम्पिक पदक विजेता और अब प्रोफेशनल मुक्केबाज बन चुके विजेंदर सिंह, 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल और भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज ने भी इस अवसर पर पहुंच कर नव दंपती को अपनी शुभकामनाएं दीं। तांग सू डू फेडरेशन के अध्यक्ष लव और यशिका के विवाह के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पहुंच कर नव दंपती को आशीर्वाद दिया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी विवाह के अवसर पर पहुंचे थे। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार भी इस अवसर पर मौजूद थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »