29 Mar 2024, 13:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुबई से मुंबई के बीच पानी के नीचे चलेगी ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 10:14AM | Updated Date: Nov 30 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाइपरलूप और ड्राइवरलेस फ्लाइंग कार के बाद यूएई भविष्य के एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर विचार कर रहा है, जो भारत से जुड़ा है। निकट भविष्य में दुबई से मुंबई के बीच समुद्र के नीचे रेल दौड़ सकती है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, अबू धाबी में यूएई-इंडिया कॉनक्लेव के दौरान नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ कंसल्टेंट अब्दुल्ला अलशेही ने इसका खुलासा किया।

अलशेही कंसल्टेंट फर्म नेशनल एडवाइज ब्यूरो लिमिटेड के फाउंडर हैं। उन्होंने कहा कि पानी के नीचे इस रेल नेटवर्क से यूएई-भारत के अलावा क्षेत्र के दूसरे देशों को भी फायदा होगा। यात्रियों के अलावा तेल और अन्य सामान के आयात-निर्यात के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने कहा, यह एक विचार है। हम भारतीय शहर मुंबई को फूजेरा के साथ पानी के नीचे बेहद तेज गति वाले रेल नेटवर्क से जोड़ना चाहते हैं।

इससे द्विपक्षीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। भारत को तेल का निर्यात किया जाएगा और नर्मदा से अतिरिक्त पानी का आयात किया जाएगा। उन्होंने कहा, इस योजना पर अभी कई दृष्टिकोण से विचार करने की जरूरत है। हम प्रोजेक्ट के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करेंगे। यदि यह विचार हकीकत में बदलता है तो रेल नेटवर्क करीब 2000 किलोमीटर का होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »