29 Mar 2024, 02:03:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएम योगी का दावा - दलित थे भगवान हनुमान, हम सबका...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 1:38PM | Updated Date: Nov 28 2018 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलवर के मलपुरा में बीजेपी उम्मीदवार के लिए रैली में कहा कि भगवान हनुमान दलित थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मास्टर राम किशन जी के चुनाव चिन्ह पर हम सबका संकल्प बजरंगी संकल्प होना चाहिए। यानी बजरंग बली का संकल्प।
 
उन्होंने कहा कि बजरंग बली हमारी भारतीय परंपरा में ऐसे लोक देवता हैं। जो स्वयं वनवासी हैं। निर्वासी हैं। दलित हैं। वंचित हैं। सबको लेकर के। सभी भारतीय समुदाय को उत्तर से लेकर दक्षिण तक। पूरब से पश्चिम तक। सबको जोड़ने का कार्य बजरंग बली करते हैं। इसलिए बजरंग बली का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा, जब तक राम का काज नहीं होगा। हमारा संकल्प होना चाहिए जब तक राष्ट्र का कार्य नहीं होना चाहिए। तब तक विश्राम नहीं लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »