19 Apr 2024, 09:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ का निधन- पीएम-राहुल ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 4:57PM | Updated Date: Nov 25 2018 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.के. जाफर शरीफ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा - दिग्गज राजनेता तथा रेल मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर देश को सेवाएं देने वाले वरिष्ठ राजनेता सी.के. जाफर शरीफ के निधन की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ। पीड़ित परिवार के सदस्यों तथा कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों में उनके सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
मोदी ने कहा - सी.के. जाफर शरीफ के निधन की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ। दिग्गज संसदविद के रूप में उन्होंने संसद की प्रक्रिया को मजबूत किया। वह दिल्ली में कर्नाटक के लोगों की प्रभावशाली आवाज थे। उनके परिवार के सदस्यों तथा उनके समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
गांधी ने कहा - कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन दु:ख भरा है। हमारे परिवार का एक अन्य वरिष्ठ तथा सम्मानित नेता जाफर शरीफ जी का आज निधन हो गया। शोक की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों, उनके मित्रों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा देश के रेल मंत्री रहे शरीफ का रविवार सुबह बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »